बॉडी बिल्‍डिंग; सवालों के जवाब

बॉडी बिल्‍डिंग; सवालों के जवाब



सवाल – Hello sir please khana khane ka right time and scedule btae…Inder Tiwari
जवाब – आयुर्वेद के हिसाब से नाश्‍ता सुबह 8 से 9 के बीच। दोपहर का भोजन 12 से 1 के बीच। शाम का खाना 6 से 8 बजे के बीच। बॉडी बिल्‍डिंग के लिहाज से हर दो से तीन घंटे में।

सवाल – Sir Push-ups kab kare. Khane se pahle ya khane ke baad? – Manoj Kumar Shishu
जवाब – खाना खाने के 45 मिनट बाद कर सकते हैं।

सवाल – Single hand exercise ko krne se kya fayda hota. H.. Example single hand Dmbble ,single hand tricep pully extension, single hand butterfly Machine. Kya inhe b exercise schedule me samil krna chahiye..Shubham Kushwaha
जवाब – सिंगल हैंड की कसरतें आइसोलेटेड होती है ये बॉडी पार्ट को शेप देने में कारगर होती हैं। हां आप इन्‍हें एक्‍सरसाइज शेड्यूल में शामिल कर सकते हैं।
सवाल – sir dead-lift kis workout ke saath aur kis -kis din kar sakte hai ??? aur dead-lift ko apne workout schedule me kaise kare suru me kare ya last me ? sir aapke page me jo dead-lift ka lekh hai usko padhe hai par usme sirf karne ka tarikaa batyaa hua hai ..Kabir Roy
जवाब – डेड लिफ्ट बेहतरीन कसरत है। इसे आमतौर पर बैक की एक्‍सरसाइज के साथ करते हैं। कुछ लोग थाई के साथ भी करते हैं। इसे बिल्‍कुल शुरू में नहीं करते आखिर में या सेकेंड लास्‍ट कसरत के तौर पर आप इसे करें।
सवाल – Thanks sir. Sir chest light weight se maru ya heavy – Brij Kalra
जवाब – मोटे तौर पर नियम यह है कि अगर गेनिंग में हैं तो हैवी से ओर कटिंग पीरियड में हैं तो लाइट वेट से। हालांकि यह नियम 100 फीसदी लागू नहीं होता। कटिंग में भी कभी कभी खूब हैवी कसरत की जात है और गेनिंग में भी कभी कभी खूब लाइट वेट से कसरत की जाती है।
सवाल – Thanku sir .. Sir ma puchna chahta tha…k maine diet plan 100g soya chunks .soya been ka powder 100g. Or 50g soya roasted nuts. Or baki 700g milk ho jata hai .or broccoli egg white or rice etc..baki sir kul milakar 150g tk protein ho jata hai. Mera weight 75kg hai too protein to sahi hai or calliors v 2000tk hoti hai. Sir ma jb jump krta hu .to six abs thode thode dikhte hein. Thodi c fat abi v hai …lekin kya isi prakar se diet or shi exercise krne se. .ma success ho payuga naa…mujhe hr do month me apni body me result milta hai …Gur Preett
जवाब – इतना सोयाबीन खाना हिम्‍मत की बात है बहुत खूब। आप चाहें तो सोयाबीन कुछ कम करके मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं उसमें भी करीब सौ ग्राम में 25 ग्राम प्रोटीन होता है और थोड़ी बहुत छाछ या मट्ठा पिएं। सलाद का भी ध्‍यान रखें। सक्‍सेस की परिभाषा हर पड़ाव पर बदलती रहती है।
सवाल – Sir namaskar muje do mahine hue h gym jate hue ht 5.6 wt 65 kg baki sab to thek h but mera pet toda nikala hua h usko kam kese kiya jaye kya diet li jaye pls guide kare – Amit Tyagi
जवाब – हर दूसरे दिन पेट की कम से कम दो कसरतें करें।  अभी आप गेनिंग में चल रहे हैं तो ज्‍यादा न घबराएं साइज बढ़ता तो हल्‍का सा पेट आ जाता है।
सवाल – Sir kya jayda wight uthane size gain hota hai or kitne sets+raps ya light wight se – Sunil Kumar
जवाब – आमतौर पर गेनिंग के लिए 6 से 10 रैप के बीच में एक्‍सरसाइज की जाती है। हां बड़े साइज के लिए हैवी वेट उठाना पड़ता है।
सवाल – hello sir mera naam rajat sharma h sbse pehle m apko thnks kehna chahta hu aap hme guide krte h or ap hmari problms solve krte h. sir actually mera ek gues. h sir mera body wt 70 h or height 5.5′ h meri body thk h mujhe 2 saal abov ho gye h gym krte hu bt m apne coller gain krna chahta shoulder to thk h bss coller gain krna h sir plss kuch btay or mera wrkout plan h mon – ko chest or tricps,tues- back shoulder,wed-legs nd biceps.. m ek edin m 2 exrcis krta hu lekin ek din 4 exercis or 2nd ki 2 exercs frr next baar jaise chest ki km krta hu tricps ki 4 exercise sir kuch btao plss .. m coller gain krna chahta hu – Rajat Bhaman
जवाब – अप राइट रो, हाई केबल फेस पुल, रिवर्स बटर फ्लाई, डंबल साइड रेज, डंबल फ्रंट रेज, वन डंबल फ्रंट रेज, डंबल श्रग्‍स हैवी वेट के साथ। इनमें से जो कसरतें आपके शेड्यूल में नहीं हैं उन्‍हें शामिल करें।
सवाल – Dear Sir, Meri Height 5.7 inch hai aur mera weight 70kg hai..Mai supplement ka toor per online creatine use karta hu…Please app muja creatine ki dosage leana ka sahi tarika bata sakta hai…yah kitna time tak aur kub tak kitni kitni dosage mai leana chaiya…aur creatine leana ka side effect bhi hai kya aur agar side effect hai to inn sideeffect ko dur kaisa kia jata hai…plz sir tell me? – Manoj Kumar
जवाब – अगर यही बात आप मुझसे क्रेटीन लेने से पहले पूछ लेते तो क्‍या बिगड़ जाता। किसने आपको कह दिया कि क्रेटीन से बॉडी बनती है। आज जानते भी हैं कि क्रेटीन होता क्‍या है कैसे काम करता है और किसे लेना चाहिए। पहली बात तो ये कि यह अकेले नहीं चलाया जाता इसके साथ व्‍हे प्रोटीन रखा जाता है। दूसरी बात ये कि यह सबके काम का नहीं है। पहले तो आप  इसके बाद इसकी डोज आमतौर पर 5 ग्राम प्रतिदिन होती है। एक्‍सरसाइज के बाद प्रोटीन के साथ ले सकते हैं। या चाहें तो कसरत से 30 मिनट पहले ग्‍लूकोज या जूस में ले सकते हैं।
Sir  aapse ek or question hai… mera….. soyabean ke daal ko m bigokar khata hu… but usko chabaney m he thak jaty h khty khaty… kya m soyabean ke daal ko pani m begokar, usko grinder mai paste bna kar.. usko kha sktu hu ? nuksan to nhe dega ? – Gåutåm Manuj
जवाब – अगर ऐसा कर सकते हैं तो करके देख लें। नुकसान नहीं होगा।
सवाल – सर क्या peanut butter गरमी के मौसम में भी खा सकते है – Sony Randhawa
जवाब – जी हां खा सकते हैं।
सवाल – Sir 1) weight gain kr n k liye Endura Mass ye supplement acha hai kya? (for low budget) 2) ya to fir whey protein m hi 2 banana, shahad milakr Lena acha hai? 3) ya to fir gym se aane k baad chocolate milk shake liya to chalega kya? – Wasim Shaikh
जवाब – देखो सर हम किसी को भी जबरदस्‍ती प्रोटीन लेने को नहीं कहते। इंड़यूरा मास भी तो प्रोटीन पाउडर ही है। आप अपनी प्रोटीन की जरूरत कैलकुलेट करें अगर वो जरूरत आप दूध, अंडे, सोयाबीन, मूंग, पनीर वगैरा से पूरी कर लेते हैं तो कोई जरूरत नहीं। पाउडर जो आप लेना चाहें ले सकते हैं। आपने जो तीनो चीजें लिखी हैं तीनों बढ़िया हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप दूध और सोयाबीन क्‍यूं नहीं बढ़ाते।
सवाल – sir, meri height 5, 10″ hai aur weight 70kg hair sir mai weight aur size dono badana chahta hu par sir jab bhi mai suppliment use karta hu chahe gainer ho ya protine to sir mere kabj ki problem suru ho jati hai sir is problem se bachne me liye kar karu air sir mere bodybuilding career ko kaise as he badau plz sir guide me – Sandeep Rock
जवाब – कब्‍ज का रिश्‍ता दिमाग से भी होता है कई बार हमें कब्‍ज सिर्फ इसलिए हो जाती है क्‍योंकि हम ये मानकर चलते हैं कि जब भी ऐसा होगा तो कब्‍ज होगी। आप बेल का शरबत या मुरब्‍बा सुबह खाली पेट लिया करें। अब अगर दोबार सप्‍लीमेंट यूज करें तो उसे खाली पेट कभी न लें हमेशा भोजन के साथ या भोजन के बाद लें। या शेक बनाकर लें। आप कब्‍ज की दिक्‍कत के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्‍टर से बात करें।
सवाल – Sir 3 month ho raha h Gym krte hue bt weight ni gain ho raha h to weight gainer lena chaiye ki whey protein…? Min2 सर 1 अण्डे में और काजू बादाम में कितना प्रोटीन होता है..? सर बाइसेप्स नही आ रहे हैं तो क्या रोज बाइसेप्स के लिए कोई एक कसरत का एक सेट रोज कर सकते हैं..? Apko Thanks sir jo aap hm log k Q. K ans dete h…Verma Mrigank
जवाब – अगर बहुत दुबले पतले हैं तो वेट गेनर और अगर ठीक हैं तो व्‍हे प्रोटीन ले सकते हैं। ध्‍यान रखें जो लोग केवल पाउडर के बूते बॉडी बनाना चाहते हैं वो कभी नहीं बना पाते डाइट अच्‍छी होनी चाहिए। एक अंडे में करीब 5 ग्राम, सौ ग्राम बादाम में करीब 20 ग्राम और सौ ग्राम काजू में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। 
सवाल – Sir namsate mera weight 68k.g hai air height 5feet6″ hai main ek saal se gym ja raha hoo mera target lean body banana hai.weight 68 k.g hi rakhana chahata hu pls guide me – Mukesh Yadav
जवाब – कटिंग वाली बॉडी के लिए आप सप्‍ताह में छह दिन जिम जाएं। रैप की गिनती बढ़ाएं रेस्‍ट कम करें, हाई इंटेसिटी वर्कआउट करें और लीन बॉडी में मदद करने वाले फूड इस्‍तेमाल करें। डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, फैट और कार्बोहाइड्रेट कम करें। मीठे और नमक से परहेज करें। गर्म पानी पिया करें। कटिंग के दौरान हमारी कैलोरी की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। आपको डेढ़ घंटा देना होगा जिम में, रैप की गिनती 12 से ऊपर ही रखें। हालांकि कभी कभी खूब हैवी वेट भी पुश किया करें चाहे रैप दो ही निकलें। हर बॉडी पार्ट के चार से छह सेट लगाएं। आपको गेनिंग वालों से ज्‍यादा मेहनत करनी होगी वैसी जैसी खिलाड़ी करते हैं।
ये तीन चार लेख आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

Powered by Blogger.