DNA क्या आप DNA के बारे में यह बाते जानते है : Unknown Facts About DNA


क्या आप DNA के बारे में यह बाते जानते है : Unknown Facts About DNA


DNA क्या है ? यह बात हम में से अधिकतर लोग जानते ही होंगे लेकिन कई ऐसे लोग भी होंगे जिनके मन में अभी भी यह सवाल है की DNA क्या है ? ,यह किस्से मिलकर बनता है ?, DNA टेस्ट क्या है और इससे क्या होता है ?तो आइये जानते है इन सभी सवालो के जवाब ।
जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु को डी एन ए ( डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड ) कहते है । DNA (Deoxyribonucleic Acid) कोशिकाओं में घुमावदार सीढ़ी की तरह होते है। इसमें अनुवांशिक कूट निबद्ध रहता है। डीएनए आमतौर पर क्रोमोसोम के रूप में होता है। एक कोशिका में गुणसूत्रों के सेट अपने जीनोम का निर्माण करता है; मानव जीनोम 46 गुणसूत्रों की व्यवस्था में डीएनए के लगभग 3 अरब आधार जोड़े है। डीएनए की लंबाई सामान्यतया इसमें मिलने वाले न्यूक्लियोटाइड्स ;न्यूक्लियोटाइड्स युग्म का संबन्ध क्षार युग्म पर निर्भर है।
DNA में क्या-क्या होता है ?:-
प्रेफडरीच मेस्चर ने 1869 में केद्रक में मिलने वाले अम्लीय पदार्थ डीएनए की खोज की थी और सन 1953 में जेम्स वाट्सन व उनके साथी ने डीएनए की संरचना का द्विकुण्डली नमूना प्रस्तुत किया। जिसके मुताबिक़ डीएनए में जानकारी चार रासायनिक ठिकानों से बने कोड के रूप में जमा होती है और यह रसायन एडिनाइन (ए), गुआनिन (जी), साइटोसिन (सी), और थाइमिन (टी) है ।
डीएनए टेस्ट क्या है और कैसे होता है इसका प्रयोग ?:-
डीएनए का 99 फीसदी बेस सभी लोगों में समान होते हैं। किसी जीव का रूप क्या होगा यह इन बेस या रसायनों की सीक्वेंस पर निर्भर करता है। ठीक उसी तरह जैसे थोड़े से अक्षर मिलकर लाखों-करोड़ों शब्दों और वाक्यों की रचना करते हैं। थोड़ा ही सही मगर हर इंसान का अलग डीएनए होता है। डीएनए टेस्ट में किसी के शरीर की कुछ कोशिकाएं लेकर दूसरे के शरीर की कोशिकाओं से उसका मिलान किया जाता है।
DNA से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :-
1) मनुष्यो के DNA में 99.9% समानता होती है और हमारा DNA चिम्पांजी से 98% तक मिलता जुलता है।
2) केवल 1 ग्राम DNA ही 700 Terabyte तक की जानकारी store कर सकता है।
3) एक अनुमान के मुताबिक़ मनुष्य के DNA के क्रम को लिखने में 50 साल लग सकते है ।
4) पूरी दुनिया के इंटरनेट डाटा को महज़ 2 ग्राम DNA में स्टोर किया जा सकता है।
5) हमारे सेक्स कोशिका जैसे Egg और Sperm में हमारे कुल DNA का आधा DNA होता है।
6) सूरज से आने वाली UV किरणे हमारे DNA को नस्ट कर सकती है जिससे म्युटेशन हो जाता है और ये कैंसर का एक बड़ा कारण बन सकता है ।
7) DNA हमेशा अपनी प्रति बनाता रहता है ताकि कोशिका के विभाजन के समय दोनों कोशिका को एक एक DNA मिल सके।
8) आप हैरान हो जाएंगे यह जानकार की मनुष्य का DNA 50 % तक गोभी और केले से मिलता है।
9) हमारे शरीर में हर दिन करीबन 1,000 से 10 लाख बार DNA नष्ट होता है और फिर दुबारा बन भी जाता है।
10) DNA का परीक्षण खून, गाल की कोशिका और मूत्र के सैंपल से भी किया जा सकता है।
11) आप यक़ीन नहीं करेंगे पर एक चम्मच DNA में की दुनिया के सारे प्रजातियों की जानकारी रखी जा सकती है।
Powered by Blogger.